स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय नारायणपुर में जनभागीदारी समिति की पहली बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन

नारायणपुर 15 नवंबर 2024// शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेश्राम और अन्य सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

स्वागत समारोह में जनभागीदारी समिति के पदेन सचिव एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.आर. कुंजम ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया, वहीं अन्य सदस्यों का स्वागत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया। इसके बाद जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं को श्री आर.के. यादव (आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी) ने समिति के समक्ष रखा, जिनका तत्पश्चात समिति ने शीघ्र समाधान करते हुए आश्वासन दिया कि महाविद्यालय में अब कोई भी समस्या नहीं रहेगी। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेश्राम और समस्त सदस्योंने महाविद्यालय को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।




