नारायणपुर

संविधान की प्रस्तावना का पाठन कर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

नारायणपुर, 26 नवम्बर 2024: शा. क. उ. मा. वि. नारायणपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा. से. यो.) छात्रा इकाई द्वारा ग्राम पंचायत खड़कागांव स्थित प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक शाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद युग पुरुष स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंकालु राम दुग्गा (सरपंच, ग्राम पंचायत खड़कागांव) और विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती संतनी उसेण्डी (जनपद सदस्य), सकेश्वर रावटे (सचिव), राम प्रसाद कुमेटी (उप सरपंच), सुकदेव दुग्गा (ग्राम गायता) समेत ग्राम पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्रीमती चीना ठाकुर (राजनीति विभाग) ने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी और सहायक कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के कार्ययोजना और प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्राचार्य ए. के. स्वर्णकार ने शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों से सहयोग की अपेक्षा की।

सात दिवसीय शिविर का आयोजन रा. से. यो. के कार्यक्रम अधिकारियों चन्द्रकला लहरे और हरिसिंह उइके तथा विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page