नारायणपुर

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर बने 10वीं राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियन

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर बने 10वीं राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियन

10वीं राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर ने अंडर 17 बालक वर्ग में कांकेर को हराकर चैंपियन का खिताब जीता।

रायपुर (8 नवम्बर): छत्तीसगढ़ एम्योचर खो-खो संघ द्वारा 5 से 7 नवम्बर 2024 तक आयोजित 10वीं राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के अंडर 17 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांकेर को 19-16 से हराकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम को 11 हजार रुपये, गोल्ड मेडल और ट्रॉफी दी गई।

फाइनल मुकाबले में पहले पाली में नारायणपुर ने 7 प्वाइंट बनाए जबकि कांकेर ने 9 प्वाइंट हासिल किए। लेकिन दूसरी पाली में नारायणपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 प्वाइंट हासिल किए, जबकि कांकेर को 7 प्वाइंट ही मिल सके। इस तरह नारायणपुर की टीम ने 19-16 से जीत दर्ज की।

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ की बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया और बिलासपुर को 13-6 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं को 5 हजार रुपये, ब्रॉन्ज मेडल और ट्रॉफी दी गई।

इस आयोजन में रामकृष्ण मिशन के चि. अरविन्द को आल राउंडर प्लेयर का पुरस्कार और कु. उर्मिला को बेस्ट डिफेंडर के पुरस्कार से नवाजा गया।

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ की बालक टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। पहले नॉक आउट मैच में सारंगढ़ को 30-1 से हराया, फिर प्री-क्वार्टर फाइनल में राजनांदगांव को 15-2 और क्वार्टर फाइनल में 9-5 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पाया। सेमीफाइनल में बिलासपुर को 12-4 से हराकर फाइनल में पहुंचे और खिताबी मुकाबले में कांकेर को हराया।

रामकृष्ण मिशन के सचिव महाराज और प्राचार्य महाराज ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बालक टीम के कोच सोनकु वड्डे और गुड्डू उसेंडी, जबकि बालिकाओं के कोच सीता केवट और किरण सिंह थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page