रामकृष्ण मिशन में हर्षोल्लास के साथ एनसीसी दिवस मनाया गया


नारायणपुर, 24 नवम्बर 2024: रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर में आज एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर एनसीसी के बालक और बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी ने की।

मुख्य अतिथि श्री तुलसी देहारी, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, चिहिरिपारा, नारायणपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानन्द उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था एनसीसी प्रभारी सुश्री सीता केवट और सुश्री ललिता नायक ने की। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों में श्री जी दास साहू, श्री राजेन्द्र पोटाई, श्री सैकत मंडल, श्री बी बी बसु, तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के हाथों से ड्रेस वितरण किया गया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन एक अभूतपूर्व अनुभव बनकर सभी के दिलों में अपनी छाप छोड़ गया।




