मुठभेड़ : उत्तर अबूझमाड़ सर्चिंग में अब तक दो महिला माओवादि सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद

मुठभेड़ : उत्तर अबूझमाड़ नारायणपुर: NSAS & SLR Rifle सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार भी बरामद।
सर्च अभियान जारी है…
Narayanpur 16 November 2024// 15 & 16 November 2024 की दरमियानी रात्रि को जिला नारायणपुर & कांकेर* के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।
सर्चिंग के दौरान सुबह 8 बजे से लगातार डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
सर्चिंग में अब तक दो महिला माओवादि सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद।
NSAS & SLR Rifle सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार भी बरामद।
मुठभेड़ में 02 जवान घायल हुए है । दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
घायल जवानों के स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है
घायल जवानों Details :
01) DRG Kanker constable
Heerman yadav
02)Bastar Fighter Kanker District Constable Khileshwar Gawde
सर्च अभियान जारी है…




