नारायणपुर
बालेबेड़ा और परियादी जंगल में हुए मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच, साक्ष्य प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर
नारायणपुर, 20 नवम्बर 2024: जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालेबेड़ा और परियादी के जंगल में 23 सितम्बर को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद, जिसमें 02 वर्दीधारी पुरुष और 01 महिला नक्सली मारे गए थे, अब दण्डाधिकारी जांच शुरू की गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिका मजिस्ट्रेट ओरछा, श्री अभयजीत सिंह मण्डावी को इस मुठभेड़ की जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई भी कथन, दावा, आपत्ति या लिखित शपथ हो, तो वे 4 दिसम्बर 2024 तक उसे कार्यालयीन समय में जांच अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।




