नारायणपुर
प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
नारायणपुर, 21 नवम्बर 2024// प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम पंचायतों से आवास हेतु पात्र-अपात्र की स्थायी प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 2,913 परिवारों में से 294 परिवार अपात्र पाए गए हैं, जबकि आवास प्लस योजना में कुल 182 परिवारों में से 10 परिवार अपात्र हैं।
अपात्र परिवारों की सूची जनपद पंचायत ओरछा के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। संबंधित परिवार यदि किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 26 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में, प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपना दावा-आपत्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त कोई भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।




