नारायणपुर

नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा स्वागत

नारायणपुर। नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला नारायणपुर के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार शार्दूल, जो कि जिला कोंडागांव से आए थे, ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर नव पदस्थ अधिकारी का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के समक्ष शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की और यह आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान सहानुभूति पूर्वक और शीघ्रता से किया जाएगा। नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान हेतु शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एम के देहारी (डीपीओ नारायणपुर), अमरसिंह नाग (उपाध्यक्ष, छग शिक्षक संघ जिला नारायणपुर), सचिव नारायण प्रसाद साहू और घनश्याम पात्र (अध्यक्ष, ब्लाक शाखा नारायणपुर) सहित अन्य शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page