दो दिवसीय उन्मुखीकरण सह-मत्स्य पालन प्रशिक्षण सम्पन्न

नारायणपुर। रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर और केंद्रीय मिठाजल जलीय अनुसंधान (सिफा) के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 नवम्बर 2024 को कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, ब्रेहबेड़ा में दो दिवसीय उन्मुखीकरण सह-मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 115 किसानों और कृषि महाविद्यालय नारायणपुर के 24 छात्रों ने भाग लिया और उन्हें मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. साहू, निदेशक सिफा (आईसीएआर), जबकि अध्यक्षता स्वामी व्याप्तानंद, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एन.के. बारीक, प्रमुख वैज्ञानिक (सिफा), डॉ. के.सी. दास, प्रमुख वैज्ञानिक (सिफा), डॉ. पी. राउत्रे, प्रमुख वैज्ञानिक (सिफा), कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशिने, सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती पुष्पा विनोदिया, और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
निदेशक सिफा, डॉ. पी.के. साहू ने नारायणपुर में उन्नत कार्प मछली पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया और रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। स्वामी व्याप्तानंद ने समन्वित रूप से मत्स्य पालन करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के महत्व पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में, 100 किसानों को जयंती रोहू का इयरलिंग बीज और डिओइल्ड राइस ब्रान प्रदान किया गया। इस पहल से किसानों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को विस्तारित करने का अवसर मिलेगा।




