नारायणपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया उप जेल का निरीक्षण

नारायणपुर, 28 नवम्बर 2024: जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, सुश्री गायत्री साय ने आज उप जेल नारायणपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद उन सभी बंदियों का जायजा लिया, जिन्हें न्यायालय द्वारा जमानत आदेश दिया गया था, लेकिन जमानतदार की अनुपस्थिति के कारण वे जमानत नहीं पेश कर पा रहे हैं। इसके साथ ही, जिन बंदियों का जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है, उनके मामले में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विधिक जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में रिटेनर अधिवक्ता श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि जमानत आदेश होने के बाद, जमानतदार को न्यायालय में राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि वह भूमि स्वामी के हक की ऋण पुस्तिका या पट्टे के द्वारा जमानत पेश कर सकता है।

इसके अलावा, सचिव ने उप जेल के बैरकों, स्नान गृह, शौचालय, पानी की सुविधा, भंडारण और पाकशाला का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उप जेल नारायणपुर के कर्मचारी घाशीराम नेताम और विवेक कश्यप भी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page