नारायणपुर

ओरछा से आदेर सड़क निर्माण कार्य में तेजी, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास की नई राह

नारायणपुर- (छत्तीसगढ़) 26 नवम्बर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। ओरछा से आदेर तक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत के साथ यहां के ग्रामीणों का सपना अब साकार होने जा रहा है। यह कार्य नारायणपुर पुलिस की मेहनत और प्रशासन की कोशिशों से तेजी से पूरा हो रहा है।

इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत ओरछा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों की मांग को देखते हुए की गई है। सोनपुर, गरपा और कुतुल जैसे क्षेत्रों में पहले से हो रहे विकास के प्रभाव से ओरछा क्षेत्र के लोग भी अब विकास के नए रास्ते खुलने की उम्मीद कर रहे थे।

ओरछा से आदेर तक सड़क निर्माण के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों की भी योजना बनाई गई है, जिससे सुदूर इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इससे न केवल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की जीवन शैली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

नारायणपुर प्रशासन के अनुसार, नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र लगातार घट रहा है और ग्रामीणों में विकास की उम्मीदें बढ़ रही हैं। यह परियोजना अन्य पहुंच विहीन क्षेत्रों में भी विकास की योजनाओं को तेजी से पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page