नारायणपुर
आवास मित्र हेतु मेरिट सूची जारी
नारायणपुर, 21 नवम्बर 2024// प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजना के तहत जिला पंचायत नारायणपुर में प्रत्येक कलस्टर के लिए 01 आवास मित्र (समर्पित मानव संसाधन) के चयन हेतु मेरिट सूची तैयार की गई है। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद यह सूची जारी की गई है।
मेरिट सूची का प्रकाशन जिला पंचायत की वेबसाइट www.cgstate.gov.in और www.narayanpur.gov.in पर किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस सूची को जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा के सूचना पटल पर भी अवलोकन हेतु चस्पा किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन वेबसाइट्स पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं।




