नारायणपुर
18वीं सेल खेल मेला का उद्घाटन 24 अक्टूबर को

नारायणपुर: रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से 18वीं सेल खेल मेला का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन 24 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे होगा।
उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिर्बान दासगुप्ता, निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र करेंगे। विशेष अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष रुपसाय सलाम, वरिष्ठ समाज सेवक बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा, संदीप झा, सजय नन्दी, और आश्रम वार्ड पार्षद पुष्पलता मांझी शामिल होंगे।
सभी इष्ट मित्रों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।




