नारायणपुर

रामकृष्ण मिशन के बच्चों ने राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक में जीते 15 मेडल

नारायणपुर: रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के 12 बालकों ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित 24वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 15 मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए बच्चों ने 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए, जिससे वे राज्य चैम्पियन बने।
अंडर 14 ग्रुप में चि. अर्जुन पोयाम ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसी ग्रुप में शंकर कर्मा ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। विक्रम वड्डे ने भी एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ इस ग्रुप में बस्तर संभाग को चैंपियन बनाया।
अंडर 17 ग्रुप में चि. रवि उसेंडी ने एक गोल्ड और चि. पुष्पदंत कोर्राम ने एक सिल्वर मेडल जीतकर बस्तर संभाग को तृतीय स्थान दिलाया।
इन सफलताओं के बाद, अगले महीने कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए इन पांच बच्चों का चयन किया गया है। रामकृष्ण मिशन आश्रम प्रबंधन ने प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बधाई दी है। नारायणपुर के जिला शिक्षा अधिकारी और जिला खेल अधिकारी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।
विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हमें मेहनत करनी होगी, और उन्हें विश्वास है कि बच्चे इसे साबित करेंगे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page