नारायणपुर

मानसून के बाद नारायणपुर जिले एवं बस्तर का दूसरा ‘‘जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प’’ ग्राम गारपा में स्थापित किया गया

एसपी प्रभात कुमार भा.पु.से. के साथ एसडीएम वासु जैन भा.प्र.से. भी पहुंचे गारपा गांव के दौरे पर और ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ की मुलाकात।
ग्रामीणों के समस्याओं को सुना गया जिसका जल्द निराकरण करने एवं उनके मांगों को शीघ्र पूरा करने का दिया गया अश्वासन।
क्षेत्र के युवाओं को गलत विचारधारा में न जाने तथा शासन/प्रशासन के विकास कार्याें में सहयोग करने के लिए कहा गया।
गांव के पुराने स्कूल, ग्राम पंचायत भवन व अस्पताल एवं अन्य शासकीय सभी भवनो को जल्द दुरूस्थ किये जाने का अश्वासन दिया गया।
क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के क्रियान्वयन के साथ विकास कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी।
वर्ष 2003 में नक्सलियों के द्वारा भगाये गये आदिवासी ग्रामीण पहुंचे अपने ग्राम गारपा वापस।
20 साल बाद अपने गायत्री मंदिर में की पूजा। गायत्री मात्रा की भक्ति के वजह से नक्सलियों ने भगाया था 20 से ज्यादा परिवार को।
गारपा में पुलिस कैम्प खुलने के बाद ही परिवारों में जगी अपने ही गांव में वापसी की आशा । अब फिर से कर सकेंगे गायत्री मंदिर में पूजा पाठ।
जल्दी से सोनपुर से छोटेबेठिया तक पूरा बनाया जायेगा रोड प्राचीन कोण्डागांव- नारायणपुर-छोटेबेठिया रोड में फिर से दौड़ेगी बस और निजी गाड़िया।
प्राचीन सड़क जो नक्सलवाद के प्रकोप से 30 साल से बंद पड़ी थी उस पर स्थापित हुआ ‘‘जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प’’।
‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना का समग्र विस्तार।
जिला मुख्यालय नारायणपुर से ग्राम गारपा तक प्रतिदिन चलेगी यात्री बस। इसके क्रियान्वयन के लिए तैयारियां पूर्ण।
नवीन कैम्प स्थापना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं होगा का विस्तार।
क्षेत्र के ग्रामीणों में जगी नक्सली भय से आजादी की आशा और नक्सल मुक्त बस्तर का हो रहा है सपना साकार।
नवीन जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प गारपा थाना सोनपुर अबुझमाड क्षेत्र अन्तर्गत स्थित है।
जिला नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, बीएसएफ 133वीं एवं 135वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, व्ही.के.गिरी कमाण्डेंट 133वीं वाहिनी बीएसएफ, अति. पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया, एस डी एम वासु जैन, एवं 135 वीं वाहिनी बीएसएफ के अधिकारी नवीन कैम्प स्थापना में मौके पर उपस्थित।

Narayanpur 26 October 2024// नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला नारायणपुर अन्तर्गत थाना सोनपुर के ग्राम गारपा क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों के क्रियान्वयन एवं सोनपुर-ढोढरीबेड़ा-मसपुर-होरादी-गारपासे सितरम-मरोडा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 25.10.2024 को नारायणपुर पुलिस डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133 एवं 135वीं वाहिनी के द्वारा नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में नवीन ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’ खोला गया है।

वर्ष 2003 में नक्सलियों के द्वारा भगाये गये आदिवासी ग्रामीण पहुंचे अपने ग्राम गारपा वापस। 20 साल बाद अपने गायत्री मंदिर में की पूजा अर्चना। ग्रामीणों को गायत्री मात्रा की भक्ति के वजह से नक्सलियों ने भगाया था 20 से ज्यादा परिवार को। गारपा में पुलिस कैम्प खुलने के बाद ही परिवारों में जगी अपने ही गांव में वापसी की आशा और अब फिर से कर सकेंगे गायत्री मंदिर में पूजा पाठ।

जल्दी से सोनपुर से छोटेबेठिया तक पूरा बनाया जायेगा रोड प्राचीन कोण्डागांव-नारायणपुर- छोटेबेठिया रोड में फिर से दौड़ेगी बस और निजी गाड़िया।

कोण्डागांव-नारायणपुर को सोनपुर होते हुए सितरम तक जोड़ने वाली प्राचीन सड़क जो नक्सलवाद के प्रकोप से 30 साल मे बंद पड़ी थी उस सड़क पर खोला गया गारपा जनसुविधा एवं सुरक्षा कैम्प । इस सड़क पर बस सुविधाए जल्द ही प्रारंभ होगी। अब गारपा से सितरम 20 कि.मी. दूर।

मानसून के बाद नारायणपुर जिले एवं बस्तर का दूसरा जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के क्रियान्वयन के साथ विकास के कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी।

एसपी प्रभात कुमार भा.पु.से. के साथ एसडीएम वासु जैन भा.प्र.से. भी पहुंचे गारपा गांव के दौरे पर और ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ मुलाकात की गई एवं ग्रामीणों के समस्याओ को सुना गया और ग्रामीणों के द्वारा जो भी मांग किया गया उसे पूरा करने एवं उनके समस्याओं का जल्द ही निराकरण किये जाने का अश्वासन दिया गया।

क्षेत्र के युवाओं को गलत विचारधारा में न जाने तथा शासन/प्रशासन के विकास कार्याें में रूकावट न डाले और विकास कार्याें में सहयोग करने के लिए कहा। गांव के स्कूल, ग्राम पंचायत भवन व अस्पताल भवन जो बहुत पूराने हो चुके है जिसे दुरूस्थ किये जाने का अश्वासन दिया गया। गारपा में ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’ खुलने से लोगों को नक्सलियों से डरने की जरूरत नहीं है। अब क्षेत्र के लोगों में नक्सली भय व हिंसा मुक्त होकर जीवन जीने की आशा जगी है।

गारपा में नल-जल का पानी टैंक तथा खेल मैदान का जल्द किया जायेगा निर्माण। नियद नेल्लानार के अंतर्गत जल्द लगाया जायेगा शिविर। शासन की सभी विकास की योजनाओं का ग्राम गारपा में होगा पूर्ण क्रियान्वयन। नारायणपुर से गारपा तक प्रतिदिन चलेगी यात्री बस इसके क्रियान्वयन के लिए तैयारियां पूर्ण।

ग्राम गारपा ओरछा ब्लाक कोहकामेटा तहसील व थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। ग्राम गारपा में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा एवं नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आयेगी।

ग्राम गारपा में नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार के सभी योजनाओं को प्राथमिकता में आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञात हो कि गारपा कैम्प खुलने के साथ ही इस समय माड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सघन नक्सल विरोधी अभियान जारी है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के ग्रामीण अब भय व हिंसामुक्त होकर जीवन जी रहे है एवं ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है और नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर का सपना साकार हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार भा.पु.से., व्ही.के.गिरी कमाण्डेंट 133वीं वाहिनी बीएसएफ, अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, रोबिनसन गुड़िया भा.पु.से. एसडीएम वासु जैन भा.प्र .से., बीएसएफ 133 वीं एवं 135 वीं वाहिनी के अधिकारी समेत उप पुलिस अधीक्षक अरविंद किशोर खलखो, विनय कुमार, प्रशांत देवांगन , सोनू वर्मा रक्षित निरीक्षक नारायणपुर द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं सुरक्षा बलों के मदद से ग्राम गारपा में नवीन जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प की स्थापना किया गया है। नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133 एवं 135वीं वाहिंनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page