नारायणपुर

पी.एम. श्री. हाई स्कूल पोटा केबिन देवगाँव में विद्या वैभव गतिविधियां आयोजित की गई

नारायणपुर, 23 अक्टूबर 2024 // स्कूल शिक्षा विभाग और साक्षरता विभाग के अंतर्गत स्कूल और जिला स्तर पी. एम. श्री. स्कूलों में विद्या वैभव (ओलंपियाड), मंथन मंडल (वाद-विवाद क्लब), डिजिटल क्वेस्ट और डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स जैसी गतिविधियों का 24 से 25 अक्टूबर तक दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम पी.एम. श्री. हाई स्कूल पोर्टा केबिन देवगाँव में आयोजन किया गया। उक्त गतिविधियों में विद्यावार ओलंपियाड विद्या में प्रथम स्थान पी.एम. श्री. हाई स्कूल देवगांव के कक्षा 10वीं के छात्र अनिल पोटाई, वाद-विवाद विद्या में प्रथम स्थान प्रारंभिक स्तर से, पी.एम. श्री. हाई स्कूल ओरछा के कक्षा 8वीं के छात्र इशांत उसेण्डी तथा माध्यमिक स्तर से प्रथम स्थान चि. पुष्कर पटेल कक्षा 10 वीं पी.एम. श्री. हाई स्कूल ओरछा, डिजिटल क्वेस्ट विद्या में प्रारंभिक स्तर से प्रथम स्थान पोरेन्द्र भण्डारी कक्षा 8 वीं पी.एम. श्री. हाई स्कूल देवगांव एवं माध्यमिक स्तर से प्रथम स्थान प्रफुल्ल नाग कक्षा 10 वीं पी.एम.श्री. हाई स्कूल ओरछा, स्थानीय साटो एवं खोज विद्या में प्रारंभिक स्तर से प्रथम स्थान कुमारी रागो उसेण्डी कक्षा 8 वीं पी.एम.श्री हाई स्कूल देवगांव एवं माध्यमिक स्तर से प्रथम स्थान प्रफुल्ल नाग कक्षा 10 वीं पी.एम.श्री हाई स्कूल ओरछा एवं कबाड़ से जुगाड़ विद्या में प्रथम स्थान संदीप पद्दा कक्षा 8 वीं पी.एम.श्री स्कूल हाई देवगांव से राज्य स्तर हेतु चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर मोमेन्टो एवं प्रशस्ती प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

उक्त कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल घनेलिया के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र कुमार देहारी, प्राचार्य पी.एम.श्री. हाई स्कूल पोर्टा केबिन देवगांव मोहन लाल साहू अधीक्षक पी.एम. श्री हाई स्कूल पोर्टा केबिन ओरछा, कमलेश कोर्राम एवं निर्णायक दल में किरण देव नाग, मनीष ठावरे, प्रवीण कुमार साहू, नीता देवागंन, शशिकला कश्यप एवं पूनम पात्र उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page