नारायणपुर
नारायणपुर: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बल पर हमला

नारायणपुर: नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बल पर हमला…
नारायणपुर, 19 अक्टूबर 2024// जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी दौरान, अबूझमाड़ में गश्त पर लौट रही एक टीम पर नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्हें घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस घटना की जानकारी मीडिया से साझा की है। सुरक्षा बलों का यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा।




