नारायणपुर

NARAYANPUR: संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम

नारायणपुर। आज विहंगम योग संत समाज द्वारा संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर “Name Tree – Mission Green Earth” और माननीय प्रधानमंत्री की “एक पेड़ मां के नाम” अपील के तहत 1001 नीम पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर विहंगम योग के नेतृत्व में स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर में विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान श्री डिंपल जैन जी के नेतृत्व में जैन समाज ने बिस्किट और पानी का वितरण किया।
जिला प्रशासन की विशेष सहायता से ग्राम माहका से लेकर कलेक्ट्रेट, पुराना बस स्टैंड, नारायणपुर शहर, और एड़का पहुंच मार्ग तक 1001 नीम पौधे लगाए गए। कलेक्टर महोदय द्वारा इस मार्ग को “नीम पथ” नाम दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप साय सलाम प्रदेश प्रतिनिधि, राज्य लघु वनोपज संघ, छग, विपिन मांझी कलेक्टर जिला नारायणपुर, बृजमोहन देवांगन भाजपा नेता, और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विहंगम योग संस्थान की सराहना की और पौधारोपण के महत्व पर चर्चा की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विहंगम योग संत समाज ने शहर के जय स्तंभ चौक पर विशाल भंडारा आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और गुरु भाई-बहन उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में वीरेंद्र निषाद, ओमकार कौशिक, बिंदु देवांगन, युधिष्ठिर देवांगन, और अन्य सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page