प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा शुरू

नारायणपुर, 18 सितंबर 2024// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने मंगलवार से प्रदेशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज किया है। यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा।
नारायणपुर जिले में इस अभियान के तहत भाजयुमो ने जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गरांजी एजुकेशन हब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, जिला महामंत्री संदीप झा, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक जगन्नाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रताप मंडावी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन शामिल थे।
भाजपा के नेताओं ने ‘विकसित भारत’ के तहत एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें देश की प्रगति और विकास की झलक प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के कई नेता जैसे अभिषेक बैनर्जी, सचिन जैन, जैकी कश्यप और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
भाजपा का यह सेवा पखवाड़ा विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।




