नारायणपुर

नारायणपुर में जिला साहू समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

नारायणपुर,1 सितंबर 2024//नारायणपुर में जिला साहू समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर अनिल साहू को अध्यक्ष, झुनुक लाल साहू को उपाध्यक्ष (पुरुष), श्रीमती निर्मला साहू को उपाध्यक्ष (महिला), प्रवीर साहू को सचिव, और हुमन लाल साहू को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पर्यवेक्षक गौरी शंकर साहू (उपाध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश साहू संघ), घन्नू साहू (उपाध्यक्ष, जिला साहू संघ कांकेर), जितेंद्र साहू (तहसील अध्यक्ष, चारामा), रूपराम साहू (तहसील उपाध्यक्ष, चारामा), और बृजलाल साहू (सचिव, तहसील चारामा) के मार्गदर्शन में यह चुनाव सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीवन राम साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुलउ राम साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, पूर्व महासचिव लिलेश साहू, और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य, जिनमें नारायण प्रसाद साहू, शैलेश साहू, अजय साहू, टेटकुराम साहू, कामता साहू, महेश साहू, सुकल साय साहू, विमला साहू, पूनम साहू, और लक्ष्य राम साहू शामिल थे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और शहरी साहू समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page