नारायणपुर
नारायणपुर: मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, अभियान जारी

नारायणपुर, छत्तीसगढ़, 23 सितंबर 2024, 6:30 PM, नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान, आज शाम 4 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने मौके से AK-47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद अलग से जारी की जाएगी।




