छत्तीसगढ़

नारायणपुर के फूलसिंह कचलाम होंगे इंटरनेशनल ट्राइबल राइट्स डे 2024 में शामिल

नारायणपुर। जिले से फूलसिंह कचलाम को आदिवासी समन्वय मंच भारत की ओर से हिमाचल प्रदेश में 12-13 सितंबर 2024 को आयोजित इंटरनेशनल ट्राइबल राइट्स डे 2024 में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, एमपी, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी देशों भूटान, नेपाल, ब्रह्मा, इंडोनेशिया और अमेरिका से 3000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सम्मेलन में आदिवासी समुदायों की समस्याओं और चुनौतियों पर विशेष चर्चा होगी। यह आयोजन 13 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय आदिवासी अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page