नारायणपुर

नवरात्रि की तैयारियों में जुटे देवी मंदिर: भक्तों का इंतजार

नारायणपुर, 18 सितंबर 2024// शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही जिले के देवी मंदिरों में तैयारियों का जोश देखने को मिल रहा है। मंदिरों की साफ-सफाई और लिपाई-पोताई का कार्य अंतिम चरण में है, जिससे भक्तों का स्वागत भव्य रूप से किया जा सकेगा। 3 अक्टूबर को विधि विधान से देवी की पूजा अर्चना की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर होगा।

स्थानीय गढ़गुडरा पहाड़ी मंदिर, माता मंदिर, कोट गुडीन मंदिर, शीतला मंदिर, गायत्री मंदिर, राजटेका मंदिर, कोकोडी, और करेलघाटी मंदिर में भक्तजन श्रद्धा के साथ ज्योति दीप जलाते हैं और अपनी मनोकामनाएं माता से मांगते हैं। खासकर गढ़गुडरा पहाड़ी मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आते हैं।

3 अक्टूबर को नवरात्रि कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा। जो श्रद्धालु मंदिर में ज्योति कलश स्थापित करवाना चाहते हैं, वे संबंधित से संपर्क कर सकते हैं:
– महेश्वर पात्र: 9424286696
– संकटराम पात्र: 7587346940
– नरेंद्र पात्र: 7587225663
– घनश्याम पात्र: 9424287042
– एजेन्द्र सिह पात्र: 7587258841
– पवन श्रीश्रीमाल (महावीर किराना, मेन रोड): 7587119191
– किशनु पात्र: 6261445821
– संतोष मेडिकल स्टोर्स (मेन रोड): 7587130295
– अभिमन्यु पात्र: 7828892384
– पंचम देवांगन: 7587155440
– सोनी स्वीट्स नारायणपुर: 7646863365
– सोप सिंग पात्र: 7828817929

हर साल गढ़गुडरा पहाड़ी मंदिर में सैकड़ों मनोकामना दीप प्रज्वलित होते हैं। भक्त अपनी इच्छाएं पूरी होने पर ज्योति कलश जलाते हैं, जबकि कई लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दीप जलाते हैं। इस नवरात्रि, मंदिरों की सजावट और भक्तों की भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page