नारायणपुर

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 मारे गए

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 3 मारे गए, मारे गए नक्सलियों में से दो की पहचान

नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 23 सितंबर को हुई एक मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में से दो की पहचान DKZSC रूपेश और DVCM जगदीश के रूप में हुई है। एक महिला नक्सली की पहचान अभी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, प्रभात कुमार ने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी ने सर्चिंग अभियान चलाया। दिन के चार बजे से शुरू हुई मुठभेड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच कई बार भिड़ंत हुई।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 1 AK-47, 1 इंसास, 1 SLR और 1 12 बोर बंदूक सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान और विस्फोटक बरामद किए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने बताया कि मारे गए रूपेश एक शीर्ष नक्सली है, जिसका कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में था और उसके खिलाफ 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वहीं, जगदीश, जो मध्य प्रदेश के बालाघाट का निवासी है, डीवीसीएम रैंक का नक्सली था, जिसका इनाम 16 लाख रुपये था।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अब तक 157 नक्सलियों के शव बरामद, 663 को गिरफ्तार और 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page