नारायणपुर

दो एमएम ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

नारायणपुर, 18 सितम्बर 2024 // जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम पंचायत डुंगा के सचिव महावीर भोयर और ग्राम पंचायत ढोंढरबेड़ा के सचिव जंगलूराम ध्रुव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के पंजीयन हेतु आवेदन, दस्तावेज तथा ग्राम सभा का प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत नहीं करने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण एवं पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 72 के तहत् अपने पदीय दायित्व में घोर लापरवाही बरतने के साथ छ.ग. पंचायत सेवा (आचारण नियम) 1998 के नियम 3 के विपरीत है। निलंबन अवधि में इन्हे मुख्यालय कार्यालय उप संचालक, पंचायत, जिला नारायणपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page