नारायणपुर में जिला स्तरीय मशाल जुलुस यात्रा, भाजपा सरकार और पुलिस की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन

नारायणपुर, 31 अगस्त 2024//आज नारायणपुर जिले में एक विशाल मशाल जुलुस यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, जिला एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस नारायणपुर के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सरकार की नाकामी और छत्तीसगढ़ पुलिस की विफलताओं के खिलाफ थी, खासकर बालौदा बाजार हिंसा कांड में कांग्रेस के श्री विधायक देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, अजित कोशेले और अन्य कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजे जाने और उनके परिवारों को मानसिक उत्पीड़न से गुजरने के विरोध में थी।
यात्रा का आयोजन नारायणपुर राजीव भवन से बस स्टैंड तक किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुश्री पलक वर्मा, सह प्रभारी श्री ज्ञानेश शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के आदेशानुसार मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बोधन देवांगन ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नौ महीने की नाकामी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और नारायणपुर में केदार कश्यप विधायक के शासन के दौरान आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता पर बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
जुलूस यात्रा में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सीनियर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।




